छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा के स्वास्थ्य विभाग में लोकायुक्त जबलपुर की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा है। शहर के स्वास्थ्य विभाग में लोकायुक्त की टीम ने CMHO कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹50,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त जबलपुर की इस कार्यवाही में छिंदवाड़ा के स्वास्थ्य विभाग के CMHO ऑफिस में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी को ₹50,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।

यह कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक नर्सिंग स्टाफ की शिकायत पर की गई है । बताया जा रहा है कि आवेदिका ने रोहनाकला ग्राम से छिंदवाड़ा ट्रांसफर के लिए आवेदन दिया था। इसके बारे में कलेक्टर की जनसुनवाई में भी शिकायत की थी जिसपर ट्रांसफर करने की एवज में पैसे की मांग की गई । लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत होने पर आज कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।



