सांसद के प्रयासों से छिन्दवाड़ा के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात
पूर्व स्वीकृत राशि 768.22 करोड़ से बढ़कर हुई 953.69 करोड़
स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने सांसद की एक और उपलब्धि
छिंदवाड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को इलाज के लिए अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने सतत प्रयास करने वाले लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू की एक पहल और रंग लाई है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने सांसद बंटी विवेक साहू के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। सांसद बंटी विवेक साहू के अथक प्रयासों से छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज को अनुपम सौगात मिली है। सांसद के प्रयासों के बाद मध्यप्रदेश भाजपा सरकार ने छिन्दवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के लिए 185.47 की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और मुख्य सचिव से मुलाकात सिम्स के निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर मंगलवार को भोपाल में हुई केबिनेट की बैठक में निर्णय लेते हुए सिम्स के निर्माण के लिए 185.47 की अतिरिक्त राशि स्वीकृत कर दी गई है। सांसद के प्रयासों के बाद अतिरिक्त राशि स्वीकृत होने से छिन्दवाड़ा के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि सिम्स के लिए राशि बढ़ने से जहां यहा पर सिम्स हॉस्पिटल में अतिरिक्त कार्य हो सकेंगे वहीं अन्य भवनों का निर्माण भी संभव हो सकेगा। सिम्स के निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत किए जाने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया है।
विदित हो कि छिन्दवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के माध्यम से बन रहे सिम्स हॉस्पिटल संिहत अन्य भवनों के निर्माण के लिए पूर्व में 768.22 की राशि स्वीकृत की गई थी जिसे बढ़ाकर 953.69 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मंगलवार को भोपाल में हुई केबिनेट की बैठक में 953.69 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। मंत्रि परिषद ने छिन्दवाडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल एवं अन्य भवनों का निर्माण तथा सभी संबंद्ध सेवाओं सहित बाहय विकास कार्यों के लिए 953 करोड़ 69 लाख रूपयें की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी है। वर्ष 2022 में छिन्दवाडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल एवं अन्य भवनों के निर्माण के लिए 768 करोड़ 22 लाख रूपयें की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई थी। वर्तमान में शासन द्वारा 953 करोड़ 69 लाख रूपयें की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।











