छिंदवाड़ा:-विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के तत्वधान मे आयोजित त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम स्थानीय पोलाग्राउंड(दशहरा मैदान)मे विशाल धर्मसभा और शौर्य यात्रा के साथ सम्पन्न हुआ विश्व हिन्दू परिषद के जिलाअध्यक्ष ठा.अरविन्द प्रताप सिंह एवं बजरंग दल के जिला संयोजक नरेंद्र पटेल ने बताया की आंचल कुंड धाम के परम पूज्य दादाजी महाराज की गरिमामई उपस्थित मे हजारों की संख्या मे युवा बजरंगीयों ने कार्यक्रम मे हिस्सा लिया जहाँ दुर्गा वाहिनी की बहनों ने सभी का रंगोली सजाकर अक्षत तिलक लगाकर स्वागत वंदन किया धर्म सभा कों सम्बोधित करते हुए बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक किसन प्रजापत ने अपने ओजस्वी वक्तव्य मे कहा की भारत कों परम वैभव के शिखर पर देखना चाहते हैं तो आज से ही सभी बजरंगी युवा जात पात की करो विदाई हमसब हिन्दू भाई भाई के महामंत्र के साथ एक एक सनातनी हिन्दू परिवार तक पहुंच कर हिन्दुओं कों संगठित करें कार्यक्रम मे मंच पर क्षेत्रीय संयोजक बजरंग दल विश्ववर्धन भट्ट बजरंग दल के प्रान्त संयोजक तरस्वी उपाध्याय शशि परतेती ,रुपेश लाँजीवार ,मनोज गुप्ता शैलेश यदुवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे जहाँ विशाल धर्मसभा के बाद स्थानीय पोला ग्राउंड से शौर्य यात्रा का संचलन प्रारम्भ हुआ जोकि फव्वारा चौक,बस स्टैंड, छोटा तालाब, छोटी बाजार, छापाखाना, राज्यपाल चौक होते हुए पोला ग्राउंड पहुंचकर समापन हूई इस दौरान जगह जगह नागरिकों ने शौर्य यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया एवं मंच का संचालन और आभार प्रदर्शन विहीप के विभाग मंत्री नकुल विश्वकर्मा ज़ी ने किया l