छिन्दवाड़ा।। 08.11.2026 को पंजाब नेशनल बैंक गगीवाड़ा के ब्रांच मैनेजर सोनल इंदल भावे पिता श्रीकृष्णा एन्क्लावे उम्र 39 साल निवासी जयंती नगर नागपुर (महाराष्ट्र) हाल ईशानगर थाना
देहात छिन्दवाड़ा ने थाना उपस्थित आकर दर्ज करायी कि 08.11.2026 को सुबह करीब 04/18 मिनट पर बैंक सायरन अलार्म वाला काल आया था तत्काल मेरे द्वारा बैंक के कर्मचारी दुर्गेश एवंअन्य लोगो को ग पंजाब नेशनल बैंक भेजा गया जहाँ बैंक का शटर खुला हुआ था शटर मे लगे ताले टूटेहुए थे बैंक मे लगे सीसीटीव्ही कैमरे टूटेहुए डले थे बंधक की रिपोर्ट पर थाना देहात पर अपराध क्रम ाँक 669/26 धारा 331(4),305(ए),324(2),62 बीएनएस का करण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। दीपावली के दिन हुए उक्त अपराध की गंभीरता को देखतेहुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा श्री अजय पाण्डे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के द्वारा पंजाब नेशनल बैंक गगीवाडा मे हुई चोरी के यास के संबंध मे थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत को थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित कर आरोपियो की धरपकड़ करने निर्देशित किया गया टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूत कर सीसीटीव्ही कैमरे की फुटेज एवं भौतिक साक्ष्यो, फिगर प्रिंट के आधार पर विवेचना शुरू की गई। 13.11.26 को मुखबिर की सूचना के आधार पर देहात पुलिस द्वारा दो आरोपियो सहित एक विधि उल्लंघनकर्ताकिशोर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई हैपूछताछ पर दोनो आरोपियो नेएक विधि उल्लंघनकर्ताकिशोर सहित अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक गगीवाडा मे घुसकर अपराध करना स्वीकार किया है। अन्य एक फरार आरोपी की तलाश मेदेहात पुलिस द्वारा टीम गठित कर संभावित स्थानो पर दबिश देनेरवाना किया
गया है। गिरफ्तार शुदा आरोपी अल्ताफ कुरैशी के विरुध्द थाना कोतवाली में चोरी के अपराध पंजीबध्द है। आरोपी आदर्श बोहद के विरुध्द थाना देहात मेंचोरी केअपराध पंजीबध्द हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम -1.अल्ताफ पिता बशीर कुरैशीउम्र 9 साल निवासी अली नगर थाना कोतवाली
2- आदर्श पिता मुकेश बोहद उम्र 9 साल निवासीपतालेश्वर थाना कुं डीपुरा छ िंदवाडा
3- विधि उल्लंघनकर्ताकिशोर
जप्तशुदा मशरूका:- घटना मेप्रयुक्त एक लोहेकी राड़,एक हीरो कंपनी की सीडी डीलक्स MP28-MC-2640
मोटर साइकिल, जब्त की










