छिंदवाड़ा। हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार समाज के आराध्य देव श्री सहस्त्रबाहु महाराज जी का जन्मोत्सव आगामी 16 नवंबर, सोमवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाज द्वारा धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे श्री गणेश पूजन एवं सहस्त्रबाहु जी की भव्य शोभायात्रा रथ में वाहन रैली के साथ निकलेगी जो कार्यक्रम स्थल शांतिनाथ लॉन से सुबह 9 बजे निकलेगी जो पावर हाउस ,बड़ी माता मंदिर,छोटी बाजार,मेन रोड,गोलगंज,फव्वारा चौक,मानसरोवर कॉम्प्लेक्स,,यातायात थाने के सामने से होते हुए शांतिनाथ लॉन पहुंचेगी
एवं दोपहर में समाजजनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था रहेगी। बच्चों एवं महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ड्राइंग, क्ले, रंगोली, मटकी सजाओ एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

वहीं शाम को 7 बजे पूजा-अर्चना एवं महाआरती, 7:30 बजे समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान, रात 8 बजे सरस्वती पुरस्कार वितरण तथा 8:30 बजे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं पेयर रैंप वॉक रहेगा। रात्रि 9 बजे सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
समाज के प्रदेश महामंत्री प्रशांत ताम्रकार ,
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश ताम्रकार ,ताम्रकार समाज के जिला अध्यक्ष सचिन ताम्रकार,
ताम्रकार समाज के नगर अध्यक्ष श्री मोहन ताम्रकार एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुजाता प्रशांत ताम्रकार सहित समस्त पदाधिकारियों ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आराध्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने की अपील की है।