छिंदवाड़ा।। परसिया के उमरेठ ब्लॉक में खजरी अंतु के कन्हैया ढाना में दूषित पानी से 17 बच्चे बीमार हो गए थे जिसमें 5 की हालत गंभीर हो गई थी बाद इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य है घटना इस प्रकार है कि गांव का एकमात्र बोरवेल 25 दिनों से बंद था , जिसके कारण नाली और नदी-नालों का पानी पीने को मजबूर थे ग्रामीण

उमरेठ। उमरेठ ब्लॉक के खजरी अंतु क्षेत्र के कन्हैया ढाना में पेयजल संकट के चलते गंभीर स्थिति निर्मित हो गई। गांव में जलापूर्ति का एकमात्र साधन बोरवेल की मोटर करीब 25 दिनों पहले पीएचई विभाग द्वारा निकालकर ले जाने के बाद ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया था। मजबूरी में ग्रामीण स्थानीय नदी-नालों एवं अन्य दूषित जल स्रोतों से पानी लाकर उपयोग कर रहे थे। दूषित पानी के सेवन से क्षेत्र के लगभग 17 बच्चे बीमार हो गए, जिनमें टाइफाइड एवं चर्म रोग के लक्षण सामने आए हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि स्वास्थ्य विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की टीम के साथ कन्हैया ढाना पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभावित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा आवश्यक उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए।

वहीं, पेयजल संकट को देखते हुए विधायक ने पीएचई विभाग की टीम से तत्काल बोरवेल में नई मोटर डलवाकर नलजल व्यवस्था शुरू करवाई। मामला मीडिया में आने के बाद कलेक्टर द्वारा P H E विभाग तत्काल व्यवस्था ठीक करने के दिशा निर्देश दिए उसके बाद विभाग द्वारा हैंड पंप ठीक हुआ और बोरवेल को चालू करने की तैयारी शुरू हुई











