छिंदवाड़ा- श्री बड़ी माता मंदिर के भव्य निर्माण कार्य में जनसहभागिता और आस्था को जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे। 251 भाग्यशाली भक्त उपहार कूपन अभियान के अंतर्गत आस्था रघुवंशी द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। आस्था रघुवंशी ने ज्ञानदीप एवं मथुरा प्रसाद तिलक शाला की 251 कन्याओं एवं बच्चियों को 500 रुपए के उपहार कूपन प्रदान कर इस धार्मिक अभियान में अपनी सहभागिता निभाई है।

इस पुनीत कार्य में रानू रघुवंशी, रोशनी रघुवंशी एवं ममता रघुवंशी ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस पहल के माध्यम से बेटियों की सहभागिता को मंदिर निर्माण जैसे पावन कार्य से जोड़ने का सुंदर संदेश दिया गया। आस्था रघुवंशी एवं उनके सहयोगियों ने समस्त नगरवासियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि बड़ी माता मंदिर हम सभी की आस्था, श्रद्धा और गौरव का केंद्र है। इसके भव्य मंदिर नवनिर्माण में प्रत्येक नगरवासी अपनी सामर्थ्य अनुसार तन, मन, धन अथवा किसी भी माध्यम से सहयोग प्रदान कर इस ऐतिहासिक कार्य का सहभागी बनें।