छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने गत दिनों भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षोें सहित कुछ महत्वपूर्ण पदों की घोषणा की है। जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने छिंदवाड़ा जिले में भाजपा के युवा नेता कुबेर सूर्यवंशी को भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष और भाजपा के युवा नेता विवेक बिटटू मण्डराह को भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। भाजपा युवा मोर्चा में नियुक्त होने के बाद अपने सर्मथकों के साथ सांसद कार्यालय पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी और जिला महामंत्री विवेक बिटटू मण्डराह का सांसद बंटी विवेक साहू ने हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।










