संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान एवं आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला छिंदवाड़ा के विभागीय जांच दलों द्वारा जिले में लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।
आज दिनांक 31-10-26 को मे छिंदवाड़ा शहर , हर्रई , पाण्ढूर्णा तहसीलो मे खाद्य सुरक्षा दल की टीमों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किए गए है ।
गोपेश मिश्रा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा शहर छिंदवाड़ा के न्यूपवार टी हाउस चन्दनगाँव, पवार होटल नागपुर नाका, शिव शंभू ट्रेडर्स गांधी गंज, बीकानेर मिस्थान कारख़ाना गौरैया, जय दुर्गे, मार्ट गौरैया इनका बारीकी से निरीक्षण किया गया है। इस दौरान इन सभी प्रतिष्ठानो से मावा , मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जप्त किए गए ।

एक टीम मे पंकज कुमार घाघरे द्वारा, हर्रई, मे माँ चामुंडा बिकानर स्वीट्स, त्रपति स्वीट्स, कान्हा स्वीट्स, और बिकानर स्वीट्स का निरीक्षण किया । और अंजीर बर्फी , गुलाब जामुन सहित 10 खाद्य खाद्य पदार्थो के नमूने जप्त किए है ।
आगे रूपराम सनोडिया खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आई मावली भोजनालय, श्री होटल, हरिहर होटल, राजू समोससा , भंडार न्यू इंदौर सेव भंडार बस स्टेंड पाण्ढुर्णा से 04 नमूने जप्त किए ।
आगे खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चालित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही मावा और मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थो की जांच की गयी ।
उपरोक्त समस्त संग्रहीत नमूनो को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्ति के पश्चात उचित कार्यवाही की जावेगी ।