छिंदवाड़ा। शनिवार, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को स्थानीय सतपुड़ा लॉ कॉलेज भवन में सतपुड़ा एजुकेशन सोसायटी, छिंदवाड़ा की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
आमसभा में संस्था के अध्यक्ष भजनलाल चोपडे , शासी निकाय के अध्यक्ष नवनीत व्यास, संस्था के सचिव अजय पालीवाल , सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सदस्यगण चौधरी चंद्रभान सिंह ,चौधरी राम सिंह , सत्येंद्र वर्मा ,रमेश पोफली,डॉक्टर गगन कोल्हे,एडवोकेट सतीश देशपांडे, निरपत टेकरे, भरत सिंह मैनवे,अंकुर शुक्ला ,सत्येंद्र तिवारी, अनिल गुप्ता, विवेक पोफली, संजय गूजर , प्रतिभा शक्रवार, सुषमा शक्रवार सहित संस्था के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात संस्था के सचिव एडवोकेट अजय पालीवाल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन में संस्था द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं की वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों, वित्तीय स्थिति एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई।
आमसभा में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय में नवीन पुस्तकों एवं विधि संबंधी पत्रिकाओं की उपलब्धता बढ़ाने, 50 कंप्यूटरों से युक्त दो कंप्यूटर कक्षों की व्यवस्था, नए प्रवेश द्वार एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विधि व्याख्यानमाला, राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, विधिक जागरूकता शिविर, सेमिनार, कार्यशाला, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं एवं युवा संसद जैसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।
संस्था सचिव अजय पालीवाल द्वारा सतपुड़ा एजुकेशन सोसाइटी एवं सतपुड़ा विधि महाविद्यालय की चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा तैयार वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट एवं वित्तीय विवरण भी सभा के समक्ष प्रस्तुत किए गए तथा उनके अनुमोदन की प्रक्रिया संपन्न की गई। शासी निकाय के अध्यक्ष नवनीत व्यास ने संस्था के विकास एवं उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। समिति के अध्यक्ष भजन लाल चौपड़े एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल द्वारा अपना मार्गदर्शक उद्बोधन दिया गया।
सभा में संस्था के आगामी विकास एवं विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें सतपुड़ा विधि महाविद्यालय में एलएलएम पाठ्यक्रम प्रारंभ करना, बीए एलएलबी पाठ्यक्रम में सीटों की वृद्धि, बीएड एवं अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ करना, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र स्थापित करना, प्रोजेक्ट रूम एवं ई-लाइब्रेरी विकसित करना तथा संस्था के लिए नवीन भूमि क्रय करना प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर सदस्यों द्वारा संस्था की प्रगति, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं भविष्य की विकास योजनाओं के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। संस्था के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर संस्था को निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।
वंदेमातरम गायन के पश्चात कार्यक्रम के अंत में संस्था के सह सचिव अरविंद राय द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम के अंत में संस्था के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
वार्षिक आमसभा का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित स्नेह भोज के साथ हुआ।










