छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित आदिवासी विभाग में मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है । आदिवासी विभाग में पदस्थ ललित अहिरवार को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप कर पकड़ा है। जानकारी के अनुसार रिश्वत में ली गई राशि को कूलर के अंदर छुपा कर रखा गया था । लोकायुक्त की टीम ने मौके पर कार्यवाही करते हुए रिश्वत की राशि को बरामद किया है । फिलहाल लोकायुक्त की टीम विभाग में कार्यवाही कर रही है। रिश्वत की राशि कितनी थी और क्यों , किस काम के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी इसकी विस्तृत जानकारी कार्यवाही होने के बाद सामने आएगी।











