छिंदवाड़ा- पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में जिला सायबर सेल टीम द्वारा एक बार पुनः गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।

विगत कुछ महीनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से कुल 151 मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹ 26,58,000.00 रुपये है, विभिन्न स्थानों से ट्रेस कर बरामद किए। बरामद मोबाइलों को आज पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।

यह कोई पहली पहल नहीं है –
इससे पूर्व भी छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा गुम मोबाइल संबंधित शिकायतों पर कार्यवाही कर नागरिकों को राहत पहुंचाई गई है जिसमें इसी वर्ष लगभग 1 करोड़ 47 लाख 17 हजार रुपये के 752 मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किये जा चुके है। इसी तारतम्य में दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में, खोए मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर फिर एक बार मुस्कान लौट आई। इन मोबाइल धारकों में शासकीय सेवक, शिक्षक, प्राइवेट कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, व्यापारी, दुकानदार, छात्र, ऑटो/ट्रैक्टर चालक, श्रमिक, गृहिणी किसान और अन्य शामिल हैं।
इनका रहा विशेष योगदान –
उपरोक्त मोबाईल को बरामद करने में सायबर सेल टीम से निरी. कंचन राजपूत प्र.आर. नितिन सिंह, आर. आदित्य रघुवंशी, अभिषेक ठाकुर, राहुल डडोरे, अंकित शर्मा, मोहित चन्द्रवंशी एवं हर्ष द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
“सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज-सायबर अपराध से बचाव ही सायबर सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय”
सहयोगी जनता — सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज











