छिंदवाड़ा- चोरों की हौसले इतने बुलन्द हो गए है कि अब उनको भगवान का डर भी नही रहा। चोरो ने घरों के बाद अब मंदिरों में भी चोरी करना प्रारंभ कर दिया,मंगलवार की देर रात चोरों ने चौरई तहसील में नगर के माता मंदिर से लाखों के गहने एवं दानपेटी से नगदी पैसे चुरा ले गए।जब सुबह पुजारी ने मंदिर के कपाट खोले तो देखा कि ताला टूटे पड़े है एवं मातारानी व अन्य मूर्तियों के पास के गहने व दानपेटी से नगदी पैसा नहीं मिला ,तत्पश्चात पुलिस को सूचित किया गया ,जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची एवं जांच प्रारंभ की।थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले ने बताया कि सोने ,चांदी के जेवर व दान पेटी से नगदी पैसे चोरी हुए है हालांकि कुछ दिनों पूर्व ही दान पेटी से कुछ राशि निकाल ली गई थी जिसके बाद से दानपेटी से पैसा नहीं निकाला गया,पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।











