“मिठाई दुकानों पर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से की गयी स्पॉट टेस्टिंग“ वीडियो में देखिए कैसे होती है सपॉट टेस्टिंग
कई मिठाई दुकानों में किए टेस्ट जाने पूरी खबर
छिन्दवाड़ा।।धनतेरस एवं दीपावली त्योहार पर बिकने वाली मिठाई नमकीन एवं अन्य खाद्य सामग्रियों मे कोई मिलावट तो नहीं है इसका तत्काल पता लगाने के उद्देश्य से आज शहर छिंदवाड़ा की एक दर्जन से अधिक मिठाई दुकानों पर चालित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से निरीक्षण किया गया एवं मिठाई नमकीन एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की “ स्पॉट टेस्टिंग “ की गयी एवं आमजन को उपलब्द्ध होने वाले खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को पुख्ता करने का प्रयास किया गया ।
आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा की निगरानी मे शहर की मिठाई दुकानों, पवार स्वीट्स चन्दनगाँव, क्रष्णा स्वीट्स चित्रकूट काओम्प्लेक्स, अमित स्वीट्स नागपूर रोड, न्यू बनारसी स्वीट्स हॉस्पिटल चौक, गरबा स्वीट्स, वैशाली राजपुरोहित स्वीट्स जेल तिराहा, रंगजी स्वीट्स, कलेक्ट्रेट के सामने, पाल मिष्ठान हॉस्पिटल चौक, आदि पर चालित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला वाहन पहुंचा और उपरोक्त प्रयोगशाला के केमिस्ट आकाश डेकोले द्वारा, इन सभी मिठाई दुकानों मे मिठाई नमकीन एवं अन्य खाद्य सामग्रियों के करीब 30-40 नमूनो का मौके पर परीक्षण किया गया ।
पूर्व मे भी चालित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा जामई, परासिया, अमरवाड़ा, चौराइ , आदि प्रमुख तहसीलो मे भी खाद्य पदार्थो की मौके पर जांच की गयी है । पूर्व मे उमरेठ के मिठाई दुकान व्यापारी तो खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल और चालित प्रयोगशाला को देखकर दुकान बंद कर चंपत हो गए थे ।
इधर पंकज कुमार घाघरे खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चाँद क्षेत्र मे ताज होटल, गुप्ता होटल, बिकानर स्वीट्स, यादव होटल, न्यू यादव होटल और अमरवाडा क्षेत्र मे बिकानर स्वीट्स, जैन होटल, सींगोड़ी मे मयंक होटल, जेशान होटल आदि का निरीक्षण कर एक दर्जन से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने जप्त किए ।
खाद्य सुरक्षा दल द्वारा आगे भी कलेक्टर सर के निर्देशन में लगातार कार्यवाही जारी है।











