छिंदवाड़ा।। खाद्य सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जिला कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायण के निर्देशन मे खाद्य सुरक्षा विभाग छिंदवाड़ा की 04 टीमों द्वारा लगातार सभी तहसीलों सहित सम्पूर्ण जिले छिंदवाड़ा मे निरीक्षण और निगरानी और नमूना कार्य, किया जा रहा है ।
आज दिनांक 5-10-2026 को खाद्य सुरक्षा दल को प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम सटोटी थाना चांद में स्थित गुड निर्माण यूनिट पर छापामार कार्यवाही की गई उपरोक्त यूनिट का संचालन मेघराज रघुवंशी के परिसर में मुजफफरपुर के शाहीद द्वारा किया जा था जिसके अंतर्गत डेमेज गुड को पुन: विनिर्माण कर विक्रय किया जा रहा था किंतु उपरोक्त यूनिट को बिना किसी खाद्य लायसेंस के संचालन किये जाने के कारण लायसेंस लेने तक सील कर दिया गया है इस दौरान गुड आदि का निर्माण नहीं किया जा सकेगा।
आगामी त्यौहार के समय में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा छिंदवाडा जिले की समस्त तहसीलों में निरीक्षण कार्य किया जा रहा है ताकि आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके पूर्व में किये गये निरीक्षणों में पाई गई कमियों के आधार पर होटल, सिरेडीपिटी तामिया और तामिया मोटल के विरूद्व अस्वच्छता बरतने के कारण केस न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जबकि दीपक डेली नीडस परासिया रोड छिंदवाडा और आनंद बेरायटीस लालबाग छिंदवाडा के विरूद्व एक्सपायर खाद्य सामग्री विक्रय किेये जाने के कारण केस प्रस्तुत किया गया है साथ ही एमएन ढाबा हरई के विरूद्व बिना खाद्य पंजीयन के संचालन करने पर न्यायालय में प्रकरण दायर किया गया है।
खाद्य सुरक्षा दल द्वारा आगे भी कलेक्टर सर के निर्देशन में लगातार कार्यवाही जारी है।











