छिंदवाड़ा / पांढुर्णा – छिंदवाड़ा-पांढुर्णा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विवेक बंटी साहू ने भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सुरजीत सिंह पप्पू ठाकुर को छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में अपना सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है।

इस नियुक्ति से उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। निश्चित ही उनके कार्यभार संभालने के बाद जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और वे दीन-दुखियों की सेवा में निरंतर सक्रिय रहेंगे।