छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सितंबर में राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के तबादले और एक पक्षीय कार्य मुक्ति के आदेश जारी किए गए थे जो अब सवालों के घेरे में है।


क्योंकि आदेश में छिंदवाड़ा में पदस्थ सुधीर कुमार जैन का तबादला बालाघाट किया गया था साथ ही अधिकारियों को वर्तमान पद स्थापना के एक पक्षीय रूप से कार्य मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर वर्तमान में सुधीर जैन का नाम अनुविभागीय दण्डाअधिकारी (SDM) छिंदवाड़ा के रूप में दर्ज है।आपको बता दे कि सुधीर जैन कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में कानून व्यवस्था बना रहे थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या शासन ने उनका तबादला आदेश के बाद में निरस्त या संशोधित कर दिया या फिर जिला प्रशासन स्तर से उन्हें अब तक कार्य मुक्त नहीं किया गया है।