छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना पुलिस द्वारा बोरिया रोड चावल फैक्ट्री के पास से 2 किलो 23 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
प्रेस नोट से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कुंडीपुरा पुलिस द्वारा बोरिया रोड चावल फैक्ट्री के पास एक लड़का अपने हाथ में एक सफेद रंग की थैली में अवैध गांजा रख कर खड़ा था। वह गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था । मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर बताए स्थान पर हमराज स्टाफ द्वारा पहुंच कर तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम निसार उर्फ चंडाल पिता अहसाद अली उम्र 21 साल निवासी चौड़ा बाबा मंदिर के पातालेश्वर थाना कुंडीपुरा जिला छिंदवाड़ा का बताया गया ।आरोपी के पास से 2 किलो 23 ग्राम मादक पदार्थ गांजा की जप्ती की गई है तथा आरोपी को धारा 8,20 एन डी पी एक्ट में गिरफ्तार कर अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और अति पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में ये कार्यवाही की गई ।











