पांढुर्ना।। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदय से सौजन्य भेंट कर पांढुर्णा जिले में कम वर्षा के कारण किसानों को हुए नुकसान के संबंध में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन करने तथा किसानों को शासन की ओर से उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस वर्ष अपेक्षित वर्षा नहीं होने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे में प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके।

कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया गया कि प्रशासन द्वारा त्वरित सर्वे कराकर पात्र किसानों को शासन की योजनाओं के अंतर्गत उचित सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। भाजपा सदैव किसानों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।











