छिंदवाड़ा। शासकीय राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में जनभागीदारी के अंतर्गत सहायक ग्रंथपाल के पद पर कार्यरत श्रीमती सीमा दीपक कोल्हे को मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी (सीहोर, भोपाल) के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ (पी-एच.डी.) की उपाधि प्रदान की गई है।
श्रीमती कोल्हे ने अपना शोध कार्य “मध्य प्रदेश में मानव अधिकारों को बढ़ावा देने एवं सूचना संसाधनों के रूप में पुस्तकालयों का तुलनात्मक अध्ययन (छिंदवाड़ा के संदर्भ में)” विषय पर पूर्ण किया है। उन्होंने यह शोध विश्वविद्यालय के शोध निर्देशक डॉ. शाहीना सुल्ताना खान एवं डॉ. असलम खान के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न किया।
अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने गुरुजनों एवं परिजनों के निरंतर सहयोग को दिया है।










