छिंदवाड़ा- परमात्मा की असीम कृपा से संत गजानन गुणगान मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर संत गजानन महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य एवं दिव्य पुण्यतिथि महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
मंगलवार, 15 सितंबर को प्रातः 7:30 बजे पंडित किशोर तातेकर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं एवं संत गजानन महाराज का विधिवत अभिषेक किया गया। प्रातः 10 बजे से जय जय रघुवीर समर्थ मंडल द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रातः 11 बजे विधिवत महाआरती संपन्न हुई।
इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संत गजानन महाराज के अत्यंत प्रिय बेसन भाकर के महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विवेक बंटी साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे , महापौर विक्रम अहाके, रमेश पोफली, गुरुचरण खरे, नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो, नेता प्रतिपक्ष हंसा अम्बर दाढ़े सहित पार्षदगण विजय पांडे, शिव मालवी, जगेंद्र अलडक, नितिन उपाध्याय, रवींद्र पोफली, चंद्रभान ठाकरे, नवीन बारस्कर, विवेक पोफली, नितिन उपाध्याय, एवं रवींद्र पोफली उपस्थित रहे।
शाम 6:30 बजे संत भेट हेतु संत गजानन महाराज की पालकी यात्रा निकाली गई।
पालकी यात्रा गण गण गणात बोते के जयघोष और भजन-कीर्तन करते हुए विवेकानंद कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री शिरडी साईं मंदिर पहुंची।
संत गजानन गुणगान मंडल के संजय औरंगाबादकर , रजनीकांत वाजपेयी, श्रुति सायखेड़कर, सुधीर सायखेड़कर, वर्षा पाठक, विजया धोटे,. अमृता जोशी,. मोना कस्तूरे, श्याम मोहरे, कृष्णा मंगरूलकर, प्रदीप मूले एवं संदीप फिरके सहित मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आयोजन की सफलता के लिए सहयोग प्रदान करने वाले सभी दानदाताओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।











