रंग लाए सांसद के प्रयास, दोनों जिलों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने सांसद के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और दोनों जिलों के मरीजों को इलाज के लिए अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने सतत प्रयास करने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू की एक पहल और रंग लाई है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने सांसद बंटी विवेक साहू के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले को 96 एमबीबीएस डॉक्टर मिल गए है।
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के अथक प्रयासों के बाद ही छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले को 96 एमबीबीएस डॉक्टर की अनुपम सौगात मिली है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय भोपाल ने दोनों जिलों में अनुबंधित 96 एमबीबीएस डॉक्टरों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए है। यह 96 एमबीबीएस डॉक्टर दोनों जिलों के जिला चिकित्सालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अपनी सेवाएं देगें। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद दोनों जिलों में 96 एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति होने से स्वास्थ्य सुविधाएं और भी बेहतर हो सकेगी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों भोपाल में सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में डॉक्टरों की कमी का जिक्र किया था और दोनों जिलों मे शीघ्र अतिशीघ्र डॉक्टरों की नियुक्ति करने का निवेदन किया था। इस दौरान सांसद श्री साहू ने दोनों जिलों के मरीजों के लिए अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया था। सांसद के इस आग्रह को स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दोनों जिलों में 96 एमबीबीएस डॉक्टरों की मंजूरी दे दी है। सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को यह सौगात दिये जाने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
सांसद विवेक बंटी साहू के प्रयासों से छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 96 एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति होने से दोनों जिलों में जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी वहीं मरीजों के भी बेहतर उपचार में सहायता प्राप्त होगी। भविष्य में इसके उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होंगे एवं दोनों जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सूचकांक में बढ़ोतरी होगी। छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 96 एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति होने पर भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, दोनों जिलोें के मंडल अध्यक्षों व मंडलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और चिकित्सा प्रकोष्ठोें के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।










