छिंदवाड़ा- दिनांक 08.10.2026 को थाना तामिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम डिंडी जोगीभुआर रोड के पास बाई बहना के जंगलो में अज्ञात मृतक पुरुष की लाश खून से लतपथ एवं गला एवं हाथों में गलाबंद से बंधा होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना तामिया पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अज्ञात मृतक उम्र 25 से 30 साल के शव को बरामद कर तफ्तीश की गई। मामला प्रथमदृष्टया अज्ञात मृतक के माथे पर चोट एवं गला एवं हाथ में गलाबंद(मफलर) बांधकर हत्या कर शव को जंगल में फेंका पाये जाने से थाना तामिया में अज्ञात आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 207/2026 धारा 103(1),238(b),3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महो. अजय पाण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महो. आशीष खरे द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का खुलासा करने हेतु अनु. अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव सोनम पाटिल के नेतृत्व में टीम का गठन कर थाना प्रभारी तामिया आशीष कुमार जैतवार को तत्काल अज्ञात मृतक की पहचान सुनिश्चित करने एवं अज्ञात आरोपीगणों की तलाश पतारसी कर अंधे हत्या का खुलासा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
विवेचना में घटना स्थल निरीक्षण के दौरान अज्ञात मृतक पुरुष के शव के पास एक नारंगी रंग का गमछा एवं जंगल के गेट की घास में छुपा हुआ एक मोबाईल फोन बरामद हुआ, जिसके माध्यम से अज्ञात मृतक की पहचान राजेश सल्लाम पिता शमिलाल सल्लाम उम्र 26 साल निवासी इटावा थाना तामिया का होना पाया गया, विवेचना दौरान आये साक्ष्य अनुसार पाया गया कि मृतक राजेश सल्लाम पिपरिया में मजदूरी करता था, दिनांक 07.10.2026 को मृतक राजेश सल्लाम पिपरिया से राजेश कवरेती नामक व्यक्ति के साथ मृतक राजेश सल्लाम की मो.सा. से पिपरिया से सैलाखेड़ा कोहका तामिया जाने निकले थे, किन्तु दिनांक 08.10.2026 को वापस संदेही राजेश कवरेती अकेला पिपरिया पहुंचा, राजेश सल्लाम वापस नहीं गया, पूछने पर संदेही राजेश कवरेती द्वारा अपनी ससुराल ग्राम कोहका पिपरिया से बस से जाना एवं पिपरिया वापस बस से जाना बताया, घटना दिनांक 07.10.2026 को पिपरिया तामिया रोड स्थित कुआबादला टोल प्लाजा के सी.सी.टी.व्ही फुटेज चेक कर मृतक के पहने हुए कपडे एवं मो.सा. का आदि मिलान किया गया, जो संदेही राजेश कवरेती मृतक राजेश सल्लाम की साईन मो.सा. को चलाते एवं मृतक राजेश सल्लाम पीछे से पिपरिया तरफ से तामिया तरफ टोल क्रास करते हुये दिखा और सी.सी.टी.व्ही फुटेज की पहचान कराई गई एवं संदेही राजेश उर्फ तिलकराम पिता दर्शन कवरेती उम्र 46 साल निवासी मोरढाना हाल पता रायखेडी रोड पिपरिया को सायबर सैल छिंदवाडा की मदद से तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपनी साली के साथ मृतक राजेश सल्लाम के 04-05 साल अवैध संबंध एवं साला राजेश कुडोपा के द्वारा मृतक राजेश सल्लाम को बहन के साथ अवैध संबंध रखने से मना कर पर मारने पीटने की धमकी देने के कारण अपने साले राजेश कुडोपा पिता तीरन कुडोपा उम्र 44 साल निवासी ग्राम कोहका थाना परासिया जिला छिंदवाडा के साथ योजना बनाकर राजेश कवरेती के द्वारा दिनांक 07.10.2026 को मृतक राजेश सल्लाम को पिपरिया के अपने साथ लेकर आकर ग्राम कोहका जाकर तीनो साथ में डिंडी जाकर शराब पिलाकर बाई-बहना के जंगलो की गोलाई में बाथरूम के बहाने मो.सा. रुकवाकर आरोपी राजेश कुडोपा द्वारा मृतक राजेश सल्लाम के द्वारा डण्डा से एवं आरोपी राजेश कवरेती के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने बेहोश होने पर आरोपी राजेश कवरेती उर्फ तिलकराम व राजेश कुडोपा के द्वारा मृतक को उठाकर जंगल में ले जाकर उसके गले में जोर से गलाबंद(मफलर) कसकर एवं हाथ में गलाबंद (मफलर) सिर को जमीन में पटक कर हत्या कर शव को छोड़कर मृतक की साईन मो.सा. से वापस कोहका पहुंचना बाद दिनांक 08.10.2026 को मृतक की ग्रे रंग की साईन मो.सा. को आरोपी राजेश उर्फ तिलकराम कवरेती द्वारा बिजौरी में छुपाकर वापस पिपरिया जाना पाया गया, आरोपी राजेश उर्फ तिलकराम कवरेती की निशादेही में मृतक की मो.सा. सायंकल बिजौरी से एवं मो.सा. की चाबी पिपरिया रोंखेडी रोड रहवासी मकान से एवं राजेश कुडोपा से घटना में प्रयुक्त डंडा घटना स्थल से जप्त किया गया है। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
जप्त सामग्री:-
(1) मृतक की ग्रे रंग की साईन मो.सा. क्रमांक MP28ZL8913 (आरोपी राजेश उर्फ तिलकराम कवरेती से)
(2) एक बांस का डण्डा घटना स्थल से (आरोपी राजेश कुडोपा से) एवं अन्य भौतिक साक्ष्य
गिर. आरोपीगण-
(1) राजेश कुडोपा पिता तीरन कुडोपा उम्र 44 साल निवासी ग्राम कोहका थाना परासिया जिला छिंदवाड़ा।
(2) तिलकराम उर्फ राजेश पिता दर्शन कवरेती उम्र 46 साल निवासी मोरढाना थाना तामिया हाल पता रायखेडी रोड पिपरिया जिला नर्मदापुरम।
पुलिस टीम
अंधेकत्ल का खुलासा एवं आरोपियो को पकड़ने में पुलिस टीम थाना प्रभारी तामिया निरी. आशीष कुमार जैतवार, उनि. रामकिरण बरमैया, उनि. रविन्द्र पवार चौकी देलाखारी, आर. 885 संतोष, आर. 956 सोमवीर जाट, आर. 612 रोहित बघेल, आर. 389 नीरज ठाकुर, आर. 1117 संदीप सरयाम, सैनिक 269 सुनील यहके एवं सायबर सेल प्र.आर. नितिन, आर. आदित्य रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है।











