छिदवाड़ा| छिंदवाड़ा के लिंगा में आयोजित काली रात
धाम मेले में खाने पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है|जानकारी के अनुसार मेले में गुपचुप, मंचूरियन, नूडल्स और जलेबी खाने के बाद चार बच्चों की तबियत खराब हो गई। उन्हें उल्टी दस्त होने लगी जिसके बाद उनको लिंग अस्पताल भर्ती कराया गया जिसके बाद डॉक्टर ने बच्चों को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल भेज दिया।


परिजन सुमेर उके ने बताया कि बच्चे मेले में गए थे, जहां उन्होंने गुपचुप और जलेबी खाई थी। इसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी|बच्चों की हालत बिगडड़ने पर परिजन उन्हें पहले लिंगा अस्पताल लेकर पहुंचे| यहां डॉक्टरों ने बच्चों को जिला अस्पताल छिदवाड़ा ले जाने की सलाह दी| इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे| परिजन के अनुसार चार बच्चों में से दो को पहले ही भर्ती कराया जा चुका था, जबकि बाकी
बच्चों को शनिवार सुबह अस्पताल लाया गया फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है | मेले में खाद्य सामग्री खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने से वहां बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।