छिंदवाड़ा- सतपुडा विथि महाविद्यालय द्वारा आज संविधान दिवस पर युवा संसद मंचन कार्यकम जो कि पंडित कुजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ द्वारा प्रायोजित किया गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ वक्ता युवा सांसद के लिये शानी शर्मा पिता स्व. श्री अमित शर्मा की पुत्री को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया जिन्होनें सतपुड़ा लॉ कॉलेज में हुई युवा संसद मंचन में श्रेष्ठ संसद सदस्य की भूमिका अदा की इस कार्यक्रम के अध्यक्ष नवनीत व्यास एंव प्राचार्य वेद प्रकाश तिवारी एव पूर्व राज्यमंत्री चौधरी चंद्र भान सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे और एल एल बी तृतीय वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रुप में शानी शर्मा का नाम घोषित किया गया।










