छिंदवाड़ा- सच्चिदानंद सेवा समिति द्वारा श्री शिरडी साईं बाबा के स्थापना दिवस के पावन उपलक्ष्य में भव्य एवं दिव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
सच्चिदानंद सेवा समिति के सचिव आनंद बक्षी ने बताया कि दिनांक २७ नवम्बर, दिन शुक्रवार को रात्रि ८ बजे से विवेकानंद कॉलोनी स्थित बख्शी प्रांगण में भजन संध्या का दिव्य आयोजन होगा।
आनंद बक्षी ने बताया कि देश के विश्वप्रसिद्ध गायक पंडित विवेक शर्मा एंड म्यूजिकल ग्रुप, रायपुर द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। यह उल्लेखनीय है कि पंडित विवेक शर्मा साईं लीला, यूट्यूब चैनल एवं टी.वी. पर अपने भजनों की गायकी से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर चुके हैं।
समिति ने सभी भजन मंडलों, रामायण मंडल, महिला मंडल, वारकरी मंडल, धार्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक संस्थाओं से उपस्थिति का आग्रह करते हुए सच्चिदानंद समिति के सू.वि. पौराणिक, जयंत बक्षी, शिव माते, धर्मेंद्र भार्गव, नोखेलाल चौरसिया, देव राव उपसे, मनोज वाघमारे, सरला रजनीकांत वाजपेयी, वीरेंद्र अल्दक, रोहन ठाकुर ने भजन संध्या में










