सांसद बंटी विवेक साहू के निवेदन पर छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल होगी सायना नेहवाल

5 दिसंबर को छिन्दवाड़ा में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ करेगी सायना नेहवाल

छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के विशेष प्रयासों से छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महोत्सव में इस वर्ष खास यादगार पल जुड़ने जा रहा है। सांसद बंटी विवेक साहू के निवेदन पर 5 दिसंबर को छिन्दवाड़ा आ रही ओलंपिक पदक विजेता व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सायना नेहवाल जहा सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ करेगी वहीं पांढुर्णा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के कार्यक्रमों में भी शामिल होगीं।
सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में सांसद खेल महोत्सव की आयोजन समिति की बैठक लेते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को कुछ प्रमुख दायित्व भी सौंपे है। अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर सायना नेहवाल के छिन्दवाड़ा आगमन की तैयारियां आयोजन समिति ने प्रारंभ कर दी है।

सांसद लगातार कर रहे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित

सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले की खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित करने के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा सांसद कप 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें छिन्दवाड़ा-पाण्ढुर्णा के कुल 42 टीमों ने भाग लिया। जिसमें विजेता टीम को 1 लाख 25 हजार व ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को 75 हजार एवं ट्रॉफी पुरूस्कार दिया गया था, साथ ही सभीं 42 टीमों के खिलाड़ियों को टी शर्ट भी प्रदान की गई थी। छिन्दवाड़ा के इतिहास में पहलीं बार सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन भी किया गया था। जिसमें 32 विभिन्न खेलों में छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा के कुल 3,60,924 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसके अन्तर्गत प्राथमिक शाला स्तर के 1,21,298 माध्यमिक शाला स्तर के 1,33,285 एवं हाई स्कूल स्तर के 1,06,341 खिलाडी शामिल हुए थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्षन में देष प्रदेष सहित छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में सांसद बंटी विवेक साहू के सहयोग से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें 1 लाख 85 हजार खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से विभिन्न खेलों में भाग लिया था। इसमें सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ऑनलाइन पंजीयन में छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जहां देष में सांतवे स्थान पर रहा वही प्रदेष में प्रथम स्थान पर रहा था। सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया गया था एवं समापन 22 दिसंबर को खेल एवं सहकारिता मंत्री विष्वास कैलाष सारंग की प्रमुख मौजूदगी में पोला ग्राउंड में एवं 25 दिसंबर को बटकाखापा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ समापन किया गया था।

सायना नेहवाल ने बढ़ाया भारत का गौरव

सायना नेहवाल अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर रह चुकी है। उन्होंने कई अवार्ड और खिताबों के माध्यम से भारत का गौरव बढ़ाया है। वे भारत की एक प्रमुख बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो ओलंपिक में बैडमिंटन पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं और विश्व नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला रहीं। वह 2006 में 4-स्टार टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय महिला और सबसे कम उम्र की एशियाई खिलाड़ी बनीं। उन्हें 2008 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के द्वारा बीडब्ल्यूएफ मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला। 2009 में भारत सरकार के द्वारा उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं, इससे पहले 2008 में वह विश्व जूनियर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय भी थीं। 2009 में इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय बनीं और 2010 तथा 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल के स्वर्ण पदक जीते। उन्हें 2010 में पद्मश्री का सम्मान मिला। उन्होंने 2015 में विश्व नंबर 1 रैंकिंग हासिल की और विश्व चौंपियनशिप (2015 में रजत) तथा एशियाई खेलों (2018 में कांस्य) में भी देश के लिए पदक जीते। उन्हें 2016 में पद्म भूषण एवं 2009 एवं 2010 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से नवाजा भी गया है। उनकी आत्मकथा प्लेइंग टू विन 2012 में प्रकाशित हुई थी।