छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा कलेक्टर एवं छिंदवाड़ा जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक जिला छिंदवाड़ा द्वारा जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है । इस निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसारण सामग्री नियमावली 1945 का उल्लंघन किए जाने पर विगत दिनों जिले के 6 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

मेडिकल स्टोर्स के द्वारा दिया गया नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं । इसके अलावा जीवत मेडिकल के अल्प्राजोलेम माल के क्रय विक्रय की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। जिन स्टोर्स को निलंबित किया गया है उन फार्म के नाम इस प्रकार है :-

  1. विवांता फार्मेसी छिंदवाड़ा 3 दिनो के लिए निलंबित है
  2. जीवत मेडिकल छिंदवाड़ा 3 दिनो के लिए निलंबित है
  3. सीता मेडिकोज छिंदवाड़ा 5 दिनो के लिए निलंबित है
  4. योगेश एजेंसीज 3 दिनों के लिए निलंबित है।
  5. संजय मेडिकल परासिया 5 दिनो के लिए निलंबित है ।
  6. अग्रवाल औषधि भंडार छिंदवाड़ा 3 दिनो के लिए निलंबित है।