गरबा महोत्सव में महिला सशक्तिकरण एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश
छिंदवाड़ा। नवरात्रि के पावन पर्व पर वर्ल्ड वाइड जिम द्वारा कल देर रात को वर्ल्ड वाइड टाउन वाटर सप्लाई रोड, चंदनगांव में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीर मेमोरियल फाउंडेशन के फाउंडर रविकांत अहिरवार ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा जिले की 25 सशक्त महिलाओं को ‘सशक्त महिला सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इन महिलाओं ने पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए फिटनेस के प्रति जागरूकता बनाए रखी और नियमित शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास किया। उनकी सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निरंतर सक्रियता ने उन्हें विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति दी तथा वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्गेश अहिरवार तथा विशेष अतिथि सुनीता रघुवंशी ,रजनी राय, एवं सरिता ठाकुर द्वारा
अंजली गुप्ता, अनीता रघुवंशी, ज्योति सोनारे ,रीता रानी ,कविता अहिरवार, सरिता दास ,कमला पाटिल, पूजा सराठे ,श्वेता अहिरवार, संगीता ,प्रीति सोनकुसले,राजमणि कुर्रेशी ,रचना श्रीवास्तव ,निशा डेहरिया ,कुमोद हिडाऊ , नेहा, सपना सहारे , प्रीति भावना घोरके, संगीता कनेरे,टिया कुरैशी को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ फिटनेस के प्रति जागरूक करना, उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। यह सम्मान महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल है।
इस कार्यक्रम में वीर मेमोरियल फाउंडेशन के वरिष्ठ श्री कामता प्रसाद अहिरवार, हजारीलाल सोनी ,विक्रांत अहिरवार नरेंद्र सुनहरे, राजा कुरैशी विनय ठाकुर, राजा बर्खे,उज्जवल इंगले विशेष रूप से मौजूद रहे











