भक्तिमय सुरों से सजे भजन में गूंजेगी श्री बड़ी माता की महिमा

छिंदवाड़ा- श्री बड़ी माता मंदिर के नवनिर्माण संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में भक्तों को जोड़ने एवं नव निर्मित मंदिर में मां के दर्शन के लिए आतुर श्रद्धालुओं की भावनाओं को स्वर देने के उद्देश्य से श्री बड़ी माता का नवीन भजन “मेरी बड़ी माता—दर्शन की बलिहारी” लॉन्च किया गया। श्री बड़ी माता माई एवं श्री वीर हनुमान जी महाराज की कृपा से तैयार यह भजन अत्यंत मधुर, कर्णप्रिय, भावपूर्ण एवं मन को शांति प्रदान करने वाला है। भजन को अपनी सुमधुर आवाज से सजाया है छिंदवाड़ा जिले के ख्यातिलब्ध पार्श्व गायक कुंवर विश्वेश चंदेल जी ने, वहीं मुंबई के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक संजयराज गौरीनंदन जी ने इसे अपने संगीत से सजाया है और भजन की रचना तरुण जैन जी द्वारा की गई है।


इस भजन लॉन्चिंग के दौरान शेषराव यादव , संतोष सोनी , राजू चरणागर , पंडित नदकिशोर शास्त्री , विजय पांडे , धर्मेंद्र मिगलानी , अरविंद राजपूत , अजय सक्सेना , अखिलेश भारद्वाज , अनिल सोनी , राकेश चौरसिया , भोला सोनी , कुशल शुक्ला , पुनीत पंद्रे , परिवेश सदाफल , गौरव सोनी , सागर चौरसिया, विदित साहू , मनु चौरसिया , ऋषभ ताम्रकार , गौतम सोलंकी , ध्रुव सोनी , सचिन सोनी , दप्पू सोनी सहित समस्त श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित थे। इस भजन के माध्यम से श्री बड़ी माता की महिमा, भक्तों की आस्था और नवनिर्मित मंदिर के प्रति श्रद्धा को सुरों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। भजन की मधुरता और भावपूर्ण प्रस्तुति को मंदिर ट्रस्ट के समस्त सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सराहा है।श्री बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट ने समस्त भक्तों से अपील की है कि वे इस भक्तिमय भजन “मेरी बड़ी माता—दर्शन की बलिहारी” को अधिक से अधिक लाइक, शेयर एवं अपने परिवारजनों तक पहुंचाएं तथा अपने-अपने घरों में इस भजन का श्रवण कर मां की भक्ति एवं महिमा से जुड़ें। साथ ही मंदिर नवनिर्माण के प्रति बढ़ चढ़ कर सहयोग प्रदान करे।