छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा अमरवाड़ा विधानसभा के ग्राम रिछेड़ा निवासी आदिवासी किसान संतलाल नर्रे की सुपुत्री आशा नर्रे का एमपीपीएससी 2025-2026 में सहायक कुल सचिव के पद पर चयन हुआ है। उनके चयन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने खुशी जाहिर करते हुए रविवार की शाम को सांसद कार्यालय में आशा नर्रे और उनके पिता संतलाल नर्रे का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव रिछेड़ा की प्रतिभावान छात्रा आशा नर्रे का सहायक कुल सचिव के पद पर चयन होना आदिवासी समाज के लिए गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि उनका यह चयन आदिवासी समाज के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए प्रेंरणा का काम करेगा। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता सचिन सूर्यवंशी, संजू चंद्रभूषण सूर्यवंशी, आकाश सूर्यवंशी, महेंद्र मालवी, चेतुलाल मालवी सहित परिवारजन मौजूद थे।










