छिदवाड़ा| सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रेस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सांसद कार्यालय में सम्मान करते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी| इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रेस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण काटकर, सचिव ललित साहू, उपाध्यक्ष गौरव मालवीय, कोषाध्यक्ष आनंद वारे, सहसचिव राम कुमार ठाकुर सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फुलमालाओं से सम्मान भी किया| सांसद श्री साहू ने प्रेस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनकी और से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है|
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साह ने प्रेस एसोसिएशन के
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्व के लिए
शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, सार्थक एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल कीकामना की है| उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों छिदवाड़ा के विकास, जनहित के विषयों तथा सामाजिक सरोकारों को सकारात्मक एवं प्रभावी ढंग से सामने रखने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ऐसा विश्वास है| आप सभी पत्रकार साथियों के हितों, संगठन की एकजुटता एवं पत्रकारिता के मूल्यों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में सक्रियता से कार्य करेंगे|
उन्होंने कहा कि पत्रकारबंधु लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है|
पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की आवाज को शासन
प्रशासन तक पहुंचाने के साथ-साथ आम नागरिकों और प्रशासन के
बीच संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं| पत्रकारिता समाज को जागरूक करने, आमजनों की जनसमस्याओं को सामने लाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है| इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुगेंश नरोटे , दिलीप अहिरवार, संजय भारद्वाज, अनिल सरेठा सहित अन्य पदाधिकारी एवं पत्रकारबंधु उपस्थित थे।