छिन्दवाड़ा। पातालकोट निवासी निशांत भूरिया पीएससी टॉपर बना है। सांसद बंटी विवेक साहू ने पीएससी टॉपर निशांत भूरिया कॊ मॊबाईल पर बधाई दी है।
निशांत की पूरे प्रदेश में 19 वीं रैंक लगी है। निशांत के पिताजी मजदुरी करते थे। मजदूर पिता पातालकोट के कारेआम के निवासी है। उल्लेखनीय है कि आज से करीब चार दशक पहले तक जो लोग कपड़े भी ठीक से नहीं पहनना जानते थे,और पातालकोट की गहराईयों में कंदमूल खा कर अपना जीवन बिताते थे,आज उन्हीं लोगों की एक संतान डिप्टी कलेक्टर बनने जा रही है। हम बात कर रहे हैं छिंदवाड़ा के पातालकोट में रहने वाले भारिया जनजाति की। छिंदवाड़ा के निशांत भूरिया ने कमाल कर दिया है। MPPSC 2022 में निशांत का सिलेक्शन हुआ है।