पांढुर्णा शहर के गुजरी चौक स्थित विनय ज्वेलर्स में हुई
सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने महज आठ दिनों के
भीतर खुलासा कर दिया है| नवनियुक्त जिला पुलिस
अधीक्षक विदिता डागर के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैती में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है| आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर करीब 45 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 2 लाख 20 हजार रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं।
रविवार को जिला पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी विदिता डागर ने मामले का खुलासा करते हुए कार्रवाई की जानकारी दी| डकैती जैसी गंभीर वारदात का इतने कम समय में खुलासा होना पांढुर्ना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है| खास बात यह है कि जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभालने के बाद विदिता डागर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से शहरवासियों के बीच पुलिस की सक्रियता और कार्यप्रणाली को लेकर सकारात्मक संदेश गया है|
विनय ज्वेलर्स में हुई डकैती ने शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी थी|वारदात के बाद पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान
करने, लूटे गए आभूषणों की बरामदगी और घटना में
इस्तेमाल किए गए वाहनों का पता लगाने की चुनौती थी| पुलिस अधीक्षक विदिता डागर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए| इसके बाद गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आठ दिनों के भीतर मामले का खुलासा कर दिया
पांढुर्ना शहर में पहले हुई कुछ चोरी और डकैती की
घटनाओं का खुलासा अब तक नहीं हो पाने को लेकर
नागरिकों के बीच सवाल उठते रहे हैं ऐसे में विनय ज्वेलर्स डकैती कांड में कम समय के भीतर 6 आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में संपत्ति की बरामदगी ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नई उम्मीद जगाई है| हालांकि, पूर्व की घटनाओं की स्थिति अलग-अलग मामलों के रिकॉर्ड के आधार पर ही स्पष्ट होगी, लेकिन इस कार्रवाई ने व्यापारियों और नागरिकों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत करने का अवसर दिया है ।