सच्चिदानंद सेवा समिति, श्री शिर्डी साईं मंदिर, विवेकानंद कॉलोनी द्वारा विजयादशमी एवं साईं बाबा पुण्यतिथि के अवसर पर 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा।

सच्चिदानंद सेवा समिति के कार्यक्रम सचिव आनंद बक्षी ने बताया कि दिनांक 20 अक्टूबर को साईं बाबा पुण्यतिथि समारोह के अंतर्गत प्रातः 5:30 बजे काकड़ आरती, प्रातः 6:30 बजे पंडित अरुण भार्गव एवं श्रीमती सरला रजनीकांत वाजपेयी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा का अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे विशेष महाआरती होगी। दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया है।

बाबा की पालकी यात्रा शाम 6:30 बजे विवेकानंद कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए गजानन महाराज मंदिर तक जाएगी।

शाम 7 बजे धर्म सेवा मंडल द्वारा फव्वारा चौक पर सच्चिदानंद सेवा समिति के विशेष सहयोग से पोहा, जलेबी एवं चाय का वितरण किया जाएगा।

इसी क्रम में दिनांक 23 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 4 बजे महिला रामायण मंडल, संचार कॉलोनी द्वारा गोपालकाला का आयोजन किया जाएगा।

सच्चिदानंद सेवा समिति के जयंत बक्षी, शिव माटे, देवराव उपासे, धर्मेंद्र भार्गव, नीरज डोले, नोखेलाल चौरसिया, मनोज वाघमारे, वीरेंद्र अल्डक, अवधूत मोहगांवकर एवं रोहन ठाकुर ने समस्त साईं भक्तों से कार्यक्रमों में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।