खबर मध्य्प्रदेश डेस्क।। विगत दिनों वृन्दावन में श्री प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में सेवादार रसिक बिहारी दास की सन्देहस्पद परिस्थिति में मृत्यु हो जाने के बाद सनातन धर्म के विरोधियों को जैसे मौका ही मिल गया , क्योकि जिस तरह से लाखों करोड़ों के तादाद में श्री प्रेमानंद महाराज जी को फॉलो करने वाले है और लोगो का विश्वास महाराज जी के प्रति है चाहे देश का बड़ा से बड़ा उधोगपति हो या नेता हो या कोई सेलिब्रिटी हो सभी श्री प्रेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लेते आए है। महाराज जी ने अपने सरल स्वभाव व सादगी से सबको अपनी तरफ खिंचा है इन्ही लोकप्रियता को भुनाने के लिए एक यु टूबर और एंकर शुभांकर मिश्रा ने अपने व्यूज बढाने के लिए महाराज जी की तुलना राम रहीम और आशाराम जैसो से कर डाली। साथ मे अपने शो थम्बनेल आश्रम वेब सीरीज से मिलती जुलती आश्रम 2.O रखा जो कि दर्शाता है कि शुभांकर अपनी कोई खीज निकाल रहे है और अपने आप ही इन्वेस्टिगेट अधिकारी बन कर खुद जज भी बन रहे थे। उन्होंने सोचा कि महाराज जी के ऊपर टिप्पणी कर अपने व्यूज बढ़ जायेगे पर इनका यह चाल उल्टी पड़ गई । लोगों ने इन्हें ट्रोल करना चालू कर दिया यूट्यूब के ही बहुत से यूटूबर ने शुभंकर मिश्रा की इस हरकत की धज्जियां उड़ा दी। हजारों लोगों ने कमेंट बॉक्स में शुभंकर को बुरा भला कहा। जिसकी शुभंकर को उम्मीद नहीं थी उसने अपने व्यूज पाने के लिए महाराज जी के ऊपर आरोप लगाने की कोशिश करी जिससे उसको अच्छे खासे व्यूज मिलेंगे लेकिन इसकी यह हरकतें शुभंकर को भारी पड़ गई और यह बात भी सामने आई आश्रम के जो सेवक थे उनमें से एक का कहना है कि जब यह शुभंकर मिश्रा , महाराज जी के पास आए थे तब उन्होंने उनका ब्रॉडकास्ट करने की गुजारिश की थी जिसको लेकर आश्रम की तरफ से मना कर दिया था। इस बात से शुभंकर काफी नाराज था उसने इस घटना को मौका के रूप में लिया और अपनी खीज मिटाने के लिए ये काम किया मगर इसका ऐसा परिणाम होगा शुभांकर ने सोचा न था।