​छिंदवाड़ा- भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता गुरजीत शंटी बेदी का जन्मदिवस बुधवार को शहर भर में अत्यंत उत्साह, उमंग और सेवा संकल्प के साथ मनाया गया। दिन की शुरुआत धार्मिक व सेवा अनुष्ठानों से हुई, जिसके उपरांत दिनभर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं युवा संगठनों द्वारा शुभकामनाओं का सिलसिला अनवरत चलता रहा।
​धार्मिक अनुष्ठान व सेवा संकल्प से दिन की शुरुआत
जन्मदिवस के अवसर पर शंटी बेदी ने सुबह गुरुद्वारा साहिब एवं केसरी हनुमान धाम मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात बाल शिशु गृह पहुंचकर उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा एवं वस्त्र वितरित किए। वहीं ‘शंटी बेदी मित्र मंडल’ द्वारा आधार फाउंडेशन में बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया और जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।
​वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद
सामाजिक कार्यक्रमों के उपरांत शंटी बेदी ने पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह के निवास पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
​बेदी आर्केड में उमड़ा जनसैलाब
दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक बेदी आर्केड में शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। सैकड़ों युवाओं की टोली, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु की कामना की। इस दौरान जिले की सातों विधानसभाओं के वरिष्ठ नेताओं एवं मंडल अध्यक्षों ने फोन पर भी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
​प्रमुख जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित
जन्मदिन के अवसर पर बेदी आर्केड पहुंचकर शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
​भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव
​पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे
​जिला महामंत्री विजय पांडे
​जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना
​जिला मंत्री नीलू निलमरकर
​योगेश सदारंग, आशीष ठाकुर, संजय पटेल, दिवाकर सदारंग, अभिषेक वर्मा, प्रमोद शर्मा, मनोज मंडरा, रिंकल बेदी, अरुण शर्मा, राहुल बंटी उईके, भारत घई, माइकल पहाड़े, रंगू यादव, अभिलाष गौहर, निन्नू शुक्ला, अरुण गदरे एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी पहुंच कर बधाई शुभकामनाएं दी।।।।
​इस दौरान प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों, युवा साथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
​स्वामी विवेकानंद जी को नमन व शहरभर में आतिशबाजी
शाम को शंटी बेदी ने युवा साथियों के साथ स्वामी विवेकानंद परिसर पहुंचकर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर समर्थकों व शुभचिंतकों द्वारा केक काटे गए और आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गईं।