छिन्दवाड़ा।। कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देशन मे खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा छिंदवाड़ा मे निरीक्षण और निगरानी और नमूना कार्य, किया जा रहा है । खाद्य सुरक्षा दल धीरेंद्र सिंह अपर कलेक्टर की निगरानी मे कार्य कर रही है ।


टीम द्वारा विगत तीन दिनो से होटलो मे हाइजीन एवं भोजन की क्वालिटी को लेकर सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है । इसके अंतर्गत एक टीम मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा और पंकज कुमार घाघरे द्वारा आज दिनांक 16-09-26 को शहर छिंदवाड़ा के कुछ प्रमुख होटलो – चाचा की रसोई इमलिखेड़ा छिंदवाड़ा , आशीर्वाद ढाबा इमलिखेड़ा छिंदवाड़ा , होटल साई बजरंग छिंदवाड़ा और होटल सनफायर वेंकटेश मॉल छिंदवाड़ा का औचक निरीक्षण किया गया और इस निरीक्षण मे होटल के भंडार गृह जहां भोजन बनाने हेतु कच्चे खाद्य पदार्थों का भंडारण किया जाता है ग्राहको को पिलाये जाने वाले पानी, किचन और नाली की व्यवस्थाए और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की स्थिति का सघन निरीक्षण किया गया । टीम द्वारा इन सभी मे कुछ साधारण कामिया जैसे स्टाफ का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं होना, कच्चे खाद्य पदार्थों के संग्रहण स्थान मे साफ सफाई की कमी नालियों के ड्रेनेज का फ़्लो मे ना होना और वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट नहीं होना पाया गया । इस हेतु सभी होटलो को तुरंत ही 02 दिवसो मे इन सभी कमियो की पूर्ति करने हेतु निर्देश दिये गए है ।
इसके आलवा एक अन्य टीम मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी संध्या मार्को द्वारा भी टूरिस्ट क्षेत्र तामिया के सेरेंगीटिपिती और एम पी आर टी सी के रेस्टोरेन्ट का निरीक्षण किया गया इसमे से सेरेंगीटिपिती मे फ्रीज़ अत्यधिक गंदा और बदबूदार पाया गया साथ ही फ्रीज़ मे शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ पाये गए जबकि एम पी आर टी सी मे खाद्य पादर्थों मे फफूंद लगी पायी गयी और एक्सफायर खाद्य पदार्थों से भोजन निर्माण किया जाना पाया गया । इन दोनों ही रेस्टोरेंट्स मे तत्काल ही सुधार तो कराया गया है किन्तु दोनों के विरुद्धह खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस दिया जा रहा है