सर्व धर्म समभाव के प्रतीक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और समाजसेवी आनंद बक्षी को ग़जासीन शनि धाम, इंदौर के स्थापना महोत्सव पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शनि देव के उपासक महामंडलेश्वर दादू महाराज की विशेष उपस्थिति में संस्था के अध्यक्ष प्रताप तोलानी द्वारा सम्मानित किया गया।
आनंद बक्षी को यह सम्मान धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान हेतु प्रदान किया गया।
उनके प्रयासों ने विभिन्न समुदायों के बीच समरसता और एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर अभिनेता और निर्देशक मुकुल नाग, डॉ विजय बजाज, दीपक बाबा, मनोज हार्डिया, गिरीश चव्हाण, राम मूंदड़ा, संजय अग्रवाल, आशीष साहू, उमेश सोनी, कमल व्यास एवं विजय अंबेकर उपस्थित थे।