छिंदवाड़ा- संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान एवं आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला छिंदवाड़ा के विभागीय जांच दलों द्वारा जिले में लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।
विगत सप्ताह मे छिंदवाड़ा शहर , परासिया, उमरेठ, जामई, हर्रई , चौरई तहसीलो मे खाद्य सुरक्षा दल की टीमों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे है ।
गोपेश मिश्रा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा शहर छिंदवाड़ा के बड़े बिग बाज़ार जिनमे त्योहारो पर काफी ज्यादा भीड़ होती है एवं आम जनमानस त्योहार के चलते बड़ी मात्रा मे खाद्य पदार्थो की खरीदी इन बिग बाज़ारो से करते है । इनका बारीकी से निरीक्षण किया गया है। इनमे शामिल रिलायंस रिटेल मार्ट नागपुर रोड, ड़ी मार्ट परासिया रोड और विशाल मेगा मार्ट का औचक निरीक्षण टीम द्वारा किया गया और त्योहारो पर यहा उपलब्द्ध विभिन्न खाद्य पदार्थों और मिठाई आदि को चेक लिया गया । इस दौरान रिलायंस रिटेल मार्ट नागपुर रोड, से 05 खाद्य पदार्थो और ड़ी मार्ट परासिया रोड से 05 खाद्य पदार्थों और विशाल मेगा मार्ट से 05 खाद्य पदार्थों के नमूने जप्त किए गए ।
इसी तरह शहर परासिया मे भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा और सहायक आपूर्ति अधिकारी गीतराज गेदाम की संयुक्त टीम ने गुप्ता होटल, पीयूष होटल, बालाजी राजस्थान स्वीट्स और होटल जैनसंस का निरीक्षण कर 07 खाद्य पादर्थों के नमूने जप्त किए और घरेलू सिलेंडर उपयोग होने या नहीं होने की भी जांच की ।
एक टीम मे पंकज कुमार घाघरे द्वारा चौरई शहर, हर्रई, उमरेठ मे सोनी नमकीन, मानव मंदिर, एल पी॰ डील और पवार होटल की जांच कर 09 खाद्य पदार्थो के नमूने जप्त किए है ।
एक टीम मे संध्या मार्को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जामई और तामिया मे बीकानेर स्वीट्स, जय भोले होटल, वर्मा होटल और गुप्ता होटल का निरीक्षण कर 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त किए ।
उपरोक्त समस्त संग्रहीत नमूनो को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्ति के पश्चात उचित कार्यवाही की जावेगी ।











