छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा कृषि उपज मंडी समिति ने किसानों ले लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी किया है । जिसमे उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिनों में छिंदवाड़ा क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि
•जो किसान भाई अपनी उपज (मक्का, गेहूं, सोयाबीन, चना आदि) बेचने मंडी ला रहे हैं, वे अपनी उपज को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित लाएं।
•जिन किसानों की फसलें खेतों में कटकर या सूखने के लिए रखी हैं, उन्हें सुरक्षित स्थान पर या ढंके हुए गोदाम में सुरक्षित रख लें।
•मंडी परिसर में खुले में रखी उपज को ढकने के लिए तिरपाल साथ लेकर आएं एवं अपनी फसल की सुरक्षा के प्रति स्वयं सतर्क रहें।
संकट की इस घड़ी में जल संरक्षण के साथ-साथ अपनी पकी हुई फसल को बारिश से बचाना हमारी प्राथमिकता है।











