छिंदवाड़ा- शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सेवा संस्कार समिति ‘रॉयल क्लब’ द्वारा श्याम टॉकीज के समीप आयोजित 10 दिवसीय विशाल भंडारे का भव्य समापन हुआ। समिति द्वारा नवरात्रि की प्रतिपदा (एकम) से विजयादशमी तक अनवरत सेवा कार्य संचालित किया गया, जिसमें शहर सहित दूर-दराज से आए लगभग 5 लाख श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

संस्था ‘सेवा संस्कार समिति रॉयल क्लब’ के अध्यक्ष गुरजीत (शंटी) बेदी ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि की प्रतिपदा से महाअष्टमी तक प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से देर रात तक श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी भंडारे की व्यवस्था की गई थी। इसके उपरांत, महानवमी और विजयादशमी के पावन अवसर पर दोपहर 12:00 बजे से लेकर देर रात 3:00 बजे तक विशेष भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा और सेवाभाव के साथ सभी श्रद्धालुओं को बैठाकर सम्मानपूर्वक भोजन प्रसादी ग्रहण कराई।

इस पुनीत कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों तथा गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई और सेवा संस्कार समिति के प्रयासों की सराहना की।
जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
10 दिवसीय इस महाभंडारे में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पोपली,पूर्व जिला महामंत्री उत्तम ठाकुर, लखन वर्मा, भाजपा जिला मंत्री नीलू निर्मलकर, धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, सौरभ ठाकुर, नवीन बरसाकर, बलराम साहू, गुंजन शुक्ला, दिवाकर सदारंग, अभिषेक वर्मा, पप्पू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।












