छिंदवाड़ा- भाजपा नेता अंकुर शुक्ला को रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गठित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल की मंडल रेल सलाहकार समिति में छिंदवाड़ा जिले से सदस्य मनोनीत किया गया है। छिंदवाड़ा की रेल सुविधाओं के विस्तार एवं रेल उपभोगकर्ताओं के हितों के लिए लगातार संघर्षरत श्री शुक्ल पूर्व में भी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के प्रतिनिधि के रूप में 2017 से 2020 के बीच नागपुर रेल मंडल मे कार्य कर चुके हैं। अंकुर शुक्ला द्वारा वर्तमान सांसद बंटी विवेक साहू के सहयोग से भी स्थानीय चार फाटक रेल ओवर ब्रिज के दोनों ओर सिग्नल लगवाने, चार फाटक रेल्वे अंडर पास हेतु अवगत करवाने के साथ हे नवीन ट्रेनों एवं अन्य रेलवे से जुड़ी सुविधाओं हेतु लगातार सफल प्रयास किया जाता रहा है। नागपुर रेल मंडल में मंडल रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मनोनीत होने पर अंकुर शुक्ला द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव छिंदवाड़ा लोकसभा सांसद बंटी विवेक साहू समेत रेलवे अधिकारियो एवं समस्त भाजपा संगठन को धन्यवाद प्रेषित कर आभार व्यक्त किया गया है।