छिंदवाड़ा- जिला अस्पताल में प्रसूता और उसके नवजात बच्चे की मौत के बाद हंगामे की स्थिति बन गई घटना से आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली के सामने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया|

परिजनों ने संबंधित डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते
हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है|परिजनों का आरोप है कि प्रसूता को एनेसिया बेहोशी की दवा की डोज दिए जाने के बाद उसकी जान चली गई प्रसूता और नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने मामले में जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई|

इसी को लेकर वे कोतवाली पहुंचे और पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की परिजनों ने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक वे शव स्वीकार नहीं करेंगे|कोतवाली के सामने चक्काजाम कर प्रदर्शन किए जाने से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई ।परिजन मामले की निष्यष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं|

हालांकि एनेस्थीसिया की डोज और मौत के बीच संबंध तथा चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी|