छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा जिले में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। उनकी ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती सक्रियता पार्टी संगठन के निशाने पर आ गई है और भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने सक्सेना को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। संगठन की ओर से जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि अमित सक्सेना किसानों और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर दौरा कार्यक्रम कर रहे हैं और सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। संगठन की जानकारी के बिना किए जा रहे हैं इन कार्यक्रमों को पार्टी की नीतियों के विपरीत बताया गया है ।नोटिस में न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने दो क्षेत्र के किसानों को चार गुना मुआवजा देने तथा अवैध रेट परिवहन में लगे ट्रैक्टरों पर कार्यवाही नहीं किए जाने जैसी मांगों का उल्लेख किया गया है । संगठन ने अमित सक्सेना से आगामी द्वारा कार्यक्रम तत्काल निरस्त करने को कहा और 7 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है । अमित सक्सेना लोकसभा चुनाव के दौरान ही कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। अमित सक्सेना के दौरे तथा सरकार के खिलाफ मुखर रुख ने राजनीतिक हलचल बढ़ दिया है । चर्चा है कि 13 अक्टूबर को किसानों और ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव किया जा सकता है। हालांकि इस कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक स्पष्ट स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। अमित सक्सेना की सक्रियता को लेकर संगठन की नाराजगी अब नोटिस के रूप में सामने आई है । ऐसे में सभी की नजर उनके जवाब और आगामी राजनीतिक कदमों पर टिकी है।