छिदवाड़ा – छिंदवाड़ा में चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए नया अवसर सामने आया है| छिंदवाड़ा में डॉ. मनन गोगिया द्वारा क्लेरिस नर्सिग कॉलेज की शुरुआत की गई है| जिसमे 120 सीट के साथ B.Sc. nursing और GNM में एडमिशन लेकर विधार्थी अपना करियर बना सकते है। कॉलेज की स्थापना संत श्रीआशाराम आश्रम परिसर खजरी में की गई है । जहां विद्यार्थी नर्सिग के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं|

क्लेरिस अस्पताल का लोगों के लिए चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ अब नर्सिग शिक्षा के क्षेत्र में भी नई पहल की गई है|
कॉलेज में विद्यार्थियों को आधुनिक प्रायोगिक सुविधाओ तथा तकनीक के साथ शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है|

क्लेरिस नर्सिग कॉलेज में कुल 120 विद्यार्थियों के लिए सीट निर्धारित है , जिसमें B.Sc Nuring में 60 सीटें और GNM की 60 सीटें निर्धारित की गई है । इसके साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी की सुविधा भी है और विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ आधुनिक प्रैक्टिकल लैब तैयार की गई है, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ पढ़ाया जा सके। इन सभी के अलावा विद्यार्थियों को क्लेरिस अस्पताल से जुड़ कर प्रक्टिकल नॉलेज भी जानने का अवसर मिलेगा जो उनके लिए महत्वपूर्ण होगा। कॉलेज परिसर में पढ़ाई के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है|

इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए सरकार की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध होगी इसके अलावा विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस सुविधा भी उपलब्ध रहेगी |नर्सिग के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए
क्लेरिस नर्सिग कॉलेज एक नया शैक्षणिक विकल्प बनकर सामने आया।

कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर मनन गोगिया ने बताया कि हमारा उद्देश्य बच्चों को काबिल नर्सिग प्रोफेशनल बनाने का है ।योग्यता अनुसार उचित प्लेसमेंट दिलाने हमारा प्रयास रहेगा । इस करियर में विदेश में जॉब करने की सुविधा भी हम उपलब्ध करा रहे हैं| इस क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छक छात्र कॉलेज के काउंसलर से इस मोबाइल नंबर 8962394466
पर संपर्क कर सकते हैं|










