छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू उनके संपर्क में आने वाले हर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे है। चाहे वो आर्थिक रूप से लोगों को बीमारी के लिए सहायता दिलवाने की बात हो या अपनी सांसद निधि से लोगों की आर्थिक मदद करने की बात हो।
सांसद साहू मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के माध्यम से हर माह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लाखों रूपयें की आर्थिक मदद दिलवा रहें है। गत दिनों सांसद साहू से मरीजों के परिजनों ने संपर्क करते हुए बीमारी के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई थी। जिसे लेकर संसद साहू ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर मरीजों की आर्थिक मदद करने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चौरई के ग्राम मंदरिया निवासी कुमारी सोना पति रवि कुमार बनवारी को 60 हजार, चौरई के ग्राम माचागोरा निवासी सुधीर पिता देवीराम सिमोनिया को 65 हजार, घाटपरासिया निवासी प्रिया पिता श्याम साहू को 30 हजार एवं अमरवाड़ा के ग्राम बटकाखापा निवासी शेखर पिता सुरेश कहार को 65 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उक्त सहायता राषि मिलने पर मरीजों का अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेगा।
गौरतलब है कि सांसद बंटी विवेक साहू से उनके सांसद कार्यालय एवं जिले के प्रवास के दौरान कई लोगों द्वारा आर्थिक सहायता के लिए निवेदन किया जा रहा है। जिसके आधार पर सांसद श्री साहू द्वारा भी आवेदनों पर तत्काल ही गंभीरता दिखाते हुए लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। सांसद साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा भी सीएम हाउस और मंत्रालय भोपाल भेजे जा रहे आवेदनों पर तत्काल ही कार्यवाही करते हुए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है। सांसद के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर बीमारी से पीड़ित मरीज का अस्पताल में इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीज और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री और सांसद का आभार व्यक्त किया है।










