छिंदवाड़ा- NEET UG 2026 के घोषित परिणामों में रैंकर्स होम वेदांतु क्लासेस , छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। रैंकर्स होम संस्थान के 14 विद्यार्थियों ने NEET UG परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। संस्थान के Prayas Singh Baghel ने 583 अंक प्राप्त कर छिंदवाड़ा टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।

वहीं Samarth Singh ने 533 , Prerna Shyamkar ने 503 , Shourya Jain ने 480 एवं Tanishk Sable ने 460 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन विद्यार्थियों ने सिद्ध किया कि कड़ी मेहनत , सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

संस्थान के निदेशक एवं फैकल्टी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत , अभिभावकों के सहयोग और अनुभवी शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन को दिया है । रैंकर्स होम वेदंतु क्लासेस आगे भी विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा मार्गदर्शन और सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।







