छिंदवाड़ा – वीर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा “एक गाँव – एक हरित अभियान” का शुभारंभ ग्राम परतला से किया गया। वीर मेमोरियल फाउंडेशन के फाउंडर रविकांत अहिरवार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत इस वर्ष जिले के 10 ऐसे गाँवों का चयन किया गया है, जहाँ आवश्यकता के अनुसार प्रत्येक घर के सामने फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित परिवारों को सौंपी जाएगी।

अभियान की शुरुआत परतला में ग्राम पंचायत, ग्रामीणों एवं समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता के साथ हुई। ग्राम के सालकराम चौकसे, बालाजी डोले, लालजी डोले, आशीष डोले, चेतरामजी पाल, नीरज वर्मा, विजेंद्र भार्गव, शत्रुघ्न साहू, संजय भार्गव, अनिरुद्ध शुक्ला, यशवंतराव पहाड़े, शिजेंद्र, अनूप डोले, राजू बेलसरकर एवं जामराव इटलेकर सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण में सहभागिता कर अभियान को सफल बनाया । कार्यक्रम में वीर मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से कामता प्रसाद अहिरवार, हजारीलाल सोनी, विक्रांत अहिरवार, अनीता रघुवंशी, कमला पाटिल, राहुल दुबे, मनीष बत्रा एवं युव अहिरवार की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर प्रत्येक परिवार से पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। फाउंडेशन का मानना है कि वृक्षारोपण तभी सार्थक है, जब पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो। यही सोच इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता है
“एक पौधा केवल आज का पर्यावरण नहीं बचाता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर जीवन का अमूल्य उपहार देता है।”
वीर मेमोरियल फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से इस जनअभियान से जुड़ने और “एक घर–एक पौधा, एक परिवार–एक जिम्मेदारी” के संकल्प को अपनाने का आह्वान किया।







