छिन्दवाड़ा । पेयजल की विकट समस्या और सप्लाई प्रभावित होने पर शहर मे हो रही समस्या से आजकल सभी परेशान है। शहर मे पेयजल के प्रमुख स्त्रोत कन्हरगांव डैम मे पानी समाप्त होने की स्थिती मे है, बहोत परिश्रम के बाद सूखे इंटकवैल मे पानी कैनाल के जरिये लाया गया जिससे विगत दिनों तीन चार दिन बाद कई क्षेत्रों मे पेयजल की उपलब्धता हो सकी हैं। शहर के जनप्रतिनिधि भी इन सभी परिस्थितियों को समझकर निदान ढूंढने मे लगे हैं इसी कड़ी मे जिले के भाजपा नेता गुरजीतसिंह शंटी अपने भोपाल प्रवास के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिले और उन्हें जिले की पेयजल की परिस्थतियों और जनसामान्य को हो रही असुविधा के बारे मे बताया, इस पर श्री विजयवर्गीय ने तत्काल संज्ञान लेते हुये निगम कमिश्नर श्री सी पी राय से फोन पर बात कर पेयजल आपूर्ती मे आ रही समस्याओं और उसके तत्काल समाधान के संबंध मे चर्चा कर निर्देश दिये और शीघ्र ही पेयजल की समस्याओं के निदान होने के संबंध मे आश्वस्त किया। शंटी बेदी ने बताया कि श्री विजयवर्गीय ने वर्तमान जलवायु परिवर्तन और अलनीनो प्रभाव के कारण बारिश कम होने के अनुमानों पर भी चिंता जताई और पर्यावरण संरक्षण, वृहद वृक्षारोपण करने के साथ साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन के उपायों को अपनाने पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह जिले की जनता से किया है। गुरजीत सिंह शंटी बेदी ने श्री विजयवर्गीय को जिले की ओर विशेष ध्यान देने और पर्याप्त बजट आबंटित करने संबंधी विषयों पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार व्यक्त किया है







